गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने जिन्हें दिखाया टीम इंडिया से बाहर का रास्ता, उन्होंने ईरानी कप में चटका दिए 14 विकेट
Mukesh Kumar and Akash Deep in Irani Cup: रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपना रिकॉर्ड 31वां ईरानी कप खिताब जीता है। इस जीत के लिए भले ही स्मरण रविचंद्रन को पहली पारी में 68 और दूसरी पारी में 135 रन की पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है, लेकिन मुकेश कुमार और आकाश दीप ने भी कम कमाल नहीं किया है। गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की ओर से लगातार नजरअंदाज किए जा रहे मुकेश और आकाश ने 14 विकेट लेकर रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
Original source: cms.patrika.com →